धर्मसेना द्वारा हरियाणा-पंजाब की महिला खिलाडिय़ों व वैटर्न दौड़ के विजेता पुरुष व महिलाओं को दी जाएंगी स्कूटी/बाईक: सांसद चौ. धर्मबीर सिंह

धर्मसेना द्वारा हरियाणा-पंजाब की महिला खिलाडिय़ों व वैटर्न दौड़ के विजेता पुरुष व महिलाओं को दी जाएंगी स्कूटी/बाईक: सांसद चौ. धर्मबीर सिंह
 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से की जाएगी भीम स्टेडियम में खेलों की नवीनत्तम सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सम्मान समारोह में एशियन और पैरा एशियन खिलाडिय़ों को देंगे 185 करोड़ रुपए की ईनाम राशि

भिवानी,

सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने स्थानीय भीम स्टेडियम में 30 अक्टूबर को एशियाई और पैरा एशियाई खिलाडिय़ों के सम्मान में आयोजित हाने वाले राज्य स्तरीय सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए सबसे पहले क्षेत्रवासियों को दीपावली की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया है। सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा विजेता व प्रतिभागी खिलाडिय़ों को करीब 185 करोड़ रुपये कीपुरस्कार राशि दी जाएगी। इस दौरान हरियाणा और पंजाब की महिला खिलाडिय़ों के बीच सर्कल कबड्डïी मैच व वैटर्न महिला एवं पुरूषों की दौड़ करवाई जाएगी। दौड़ के विजेताओं और कबड्डïी टीमों की खिलाडिय़ों को धर्मसेना की तरफ से पुरस्कार स्वरूप स्कूटी/बाईक दी जाएंगी। सांसद ने खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचने और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। समारोह में प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रदेश के खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सांसद ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जब से केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से खेलों को काफी बढ़ावा मिला है। सरकार की खेल नीति के चलते प्रदेश में दो हजार से अधिक खेल नर्सरियां बनाई गई हैं। खेल स्टेडियमों का विस्तार व मूलभूत सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है। सांसद ने कहा कि गर्व का विषय है कॉमनवैल्थ गेम्स व एशियन गेम्स में देश में आए मैडल में हरियाणा अव्वल है और इनमें भिवानी के खिलाडिय़ों ने देश का नाम दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खेलों की सुविधाओं को विस्तार दिया जा रहा है, जिससे कॉमनवैल्थ गैम्स करवाने जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सांसद ने कहा कि भिवानी का भीम स्टेडियम सबसे पुराना है। यहां के खिलाडिय़ों ने देश व दुनिया में भिवानी का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सम्मारोह के दौरान मुख्यमंत्री से स्टेडियम में अत्याधुनिक खेल सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की जाएगी ताकि यहां से और अधिक खिलाड़ी को अभ्यास करने में आसानी हो।

एशियन और पैरा एशियन खिलाडिय़ों को करीब 185 करोड़ 39 लाख 50 हजार रुपये के पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसमें 91 प्रतिभागियों ने एशियन गेम्स में 133 करोड़ 57 लाख रुपये और 37 प्रतिभागियों ने पैरा एशियन गेम्स में 51 करोड़ 82 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीसी साहिल गुप्ता, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम महेश कुमार, नगराधीश अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, सुधीर चांदवास, पंकज कौशिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापत व जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल के  अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles