किसानों ने बाजरे की सरकारी खरीद करवाने के लिए तोशाम अनाज मंडी में किया विरोध-प्रदर्शन, अनाज मंडी का गेट किया बंद
तोशाम, 07 अक्टूबर, (विष्णु दत्त शास्त्री)। संयुक्त किसान मोर्चा अखिल भारतीय किसान सभा ने तोशाम में बाजरे की सरकारी खरीद करवाने के लिए तोशाम अनाज मंडी में विरोध प्रदर्शन व धरना दिया व अनाज मंडी का गेट बंद किया। इस धरने की अध्यक्षता बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा तोशाम के प्रधान करण सिंह जैनावास व ग्राम स्वराज से ईश्वर सिंह, सीटू से सुखदेव सिंह पलावास ने की। मंच संचालन वित्त सचिव रणधीर सांगवान व सचिव नरेंद्र सिंह डाडम ने किया।
संयुक्त किसान मोर्चा के बेनर तले अखिल भारतीय किसान सभा तोशाम में बाजरे की सरकारी खरीद करवाने के लिए तोशाम अनाज मंडी में विरोध प्रदर्शन व धरना दिया गया व अनाज मंडी का गेट बंद किया गया। बाजरा की खरीद ना होने व अनावश्यक प्रतिबंध लगाना व सैंपल फ़ाइल का बहाना कर खरीद ना करना आदि मांगें शामिल है, इसके अलावा खाद का प्रबंध न करना, रबी सीजन बिजाई का समय आ गया और सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने आदि समस्याओं को लेकर धरना दिया गया।
इस दौरान जिला सचिव मास्टर जगरोशन ने किसान की अनेक प्रकार की समस्याओं के बारे में काफी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि फसल बिजाई का समय आ गया है किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही। मंडियों में किसानों का बाजरा नहीं बिक रहा। सरकार किसानों का बाजरा नही खरीद रही है क्योंकि सरकार बाजरा खरीदने में आनाकानी कर रही है। फ्रेश बाजरे में अनावश्यक तत्व बताकर उसका सेंपल फेल बता रही है कल भी अनाज मंडी में सांकेतिक धरना दिया गया था फिर भी सरकार व प्रशासन किसानों का बाजरे खरीद करने बारे में कोई विचार नहीं कर रही।
उनका कहना था कि तोशाम अनाज मंडी बाजरे से भरी पड़ी है, कल मौसम बदल गया बारिश हो गई तो इस बाजरे का जवाब कौन देगा जो किसानों का बाजरा खराब होगा इसमें किसानों को भारी नुकसान होगा। बाजार में बाजरे की खरीद 2021 रुपए चल रही है सरासर किसानों का गला काटा जा रहा है। क्योंकि व्यापारी आढ़ती किसानों का बाजरा कम दामों में खरीदेंगे अगर सरकार बाजरे की खरीद नहीं करेगी तो इसमें सरासर किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। जिसके विरोधस्वरूप किसानों ने विरोध-प्रदर्शन करके तोशाम अनाज मंडी का गेट बंद कर दिया क्योंकि किसानों का बाजरा सरकार एमएसपी पर नहीं खरीद रही।
तत्पश्चात प्रशासन ने आकर तोशाम अनाज मंडी का गेट खुलवाया। प्रशासन की तरफ से एसडीएम व थाना प्रभारी ने आकर किसान सभा व किसानों से बातचीत करके और किसानों की समस्याओं का हल करवाने का आश्वासन देकर गेट खुलवाया। उन्होंने कहा कि किसानों की तरफ से पांच सदस्य कमेटी आकर प्रशासन से अपनी जो उचित मांगें हैं वह रखे। इस दौरान किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार किसानों का बाजरा एमएसपी सरकारी रेट पर नहीं खरीदेगी तो किसान भारी संख्या में आंदोलन करने के लिए रुख़ करेंगे इसका नतीजा प्रशासन व सरकार को भुगतना होगा। सरकार व प्रशासन की जिम्मेवारी बनती है कि वह किसानों का बाजरे का दाना-दाना सरकारी रेट पर खरीदे।
इस दौरान एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया है कि बाजरे की सरकारी खरीदें शुरू करवा दी जाएगी अनाज मंडी तोशाम व मार्केट कमेटी द्वारा बाजरा खरीद पर कोई भी शिकायत पाई गई तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि आज मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग थी उसमें बाजरा खरीद पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि बाजरा सरकारी खरीद पर शुरू कर दिया जाएगा। मार्केट कमेटी व आढ़तियों को सशक्त आदेश दे दिए जाएंगे किसानों का बाजरा सरकारी रेट पर खरीदा जाए यदि सरकारी खरीद नहीं हुई तो किसानों को उनका बाजरा एमएसपी पर खरीदवाया जाएगा मार्केट रेट पर बाजरा खरीदा जाएगा। मंडी में बाजरा खरीद पर कोई भी कोताही ल नहीं बरती जाएगी। इस दौरान मौजूद किसानों ने कहा कि यदि बाजरा सरकारी रेट पर खरीद नहीं की गई तो किसान विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान मौजूद भिवानी जिले के प्रधान रामफल देशवाल, संतोष देशवाल बहल, महीपाल, वित्त सचिव मनरूप, महीराम, मनफूल, रविन्द्र, बलवीर, बिन्दर डाडम, सीटू मजदूर नेता सदिक डाडम आदि ने किसानों को संबोधित किया और अपने विचार रखे।
