खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर करेंगे बैठक की अध्यक्षता
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 28 को पंचायत भवन में 2:30 बजे
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर करेंगे बैठक की अध्यक्षता
भिवानी,
स्थानीय पंचायत भवन में 28 अक्टूबर को 2:30 बजे जिला लोक संपर्क एवं कष्टï निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर करेंगे। नगराधीश अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 13 परिवाद रखे जाएंगे, जिनमें से तीन परिवाद पुराने लंबित और दस नए परिवाद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री श्री नागर बैठक में रखे जाने वाले मामलों की सुनवाई करेंगे और उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देंगे। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बारे में डीसी साहिल गुप्ता द्वारा जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।
