किसानों की समृद्धि पर सरकार का विशेष फोकस: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

किसानों की समृद्धि पर सरकार का विशेष फोकस: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
 

कृषि मंत्री ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की दी सलाह

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने जूई, लोहारू, सिवानी, बहल व तोशाम अनाज मंडी का दौरा कर खरीद प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कृषि मंत्री ने मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों से किया संवाद, खरीद व्यवस्था के संबंध में ली जानकारी

भिवानी, 30 अक्टूबर।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने वीरवार को जूई, लोहारू, सिवानी, बहल व तोशाम अनाज मंडी का दौरा कर बाजरे की खरीद प्रक्रिया और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में पहुंची बाजरे की फसल की गुणवत्ता जांची और संबंधित अधिकारियों से फसल की आवक, खरीद प्रक्रिया तथा मंडी में की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत से जानकारी ली। दौरे के दौरान कृषि मंत्री ने मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचे किसानों से सीधा संवाद किया और उनसे खरीद प्रक्रिया के संबंध में फीडबैक लिया। किसानों ने उनके समक्ष फसल खरीद से जुड़े अपने विचार रखे। कृषि मंत्री ने किसानों से फसल संबंधी जानकारी लेते हुए मंडी में खरीद व्यवस्था का निरीक्षण किया। कृषि मंत्री ने मंडी में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए खरीद प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। 

कृषि मंत्री ने तोशाम स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में किसानों से रूबरू होते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की भी सलाह दी। इस मौके पर किसानों ने कृषि मंत्री से तोशाम अनाज मंडी विस्तार, धर्म कांटे लगाने व मंडी कार्यालय भवन का निर्माण करवाए जाने की मांग की। कृषि मंत्री ने किसानों को मांगें पूरी करने के प्रति आश्वस्त किया। कृषि मंत्री ने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, खरीद प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो और उठान की व्यवस्था में सुधार किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खरीद प्रक्रिया निरंतर जारी है। सरकार किसान का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। बहल अनाज मंडी में चहड़ कलां, गोकुल पुरा के किसानों ने कृषि मंत्री के समक्ष ई- फसल सत्यापित नहीं होने की समस्या रखी। कृषि मंत्री ने इस सम्बंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि देशभर में हरियाणा एकमात्र राज्य है, जहां भावांतर भरपाई के तहत सीधे किसानों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और फसल खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा किया जाए। 

इस अवसर पर जूई में मार्केट कमेटी चेयमैन मीर सिंह, विजय नेहरा, रवि महमिया, संजय राहड़ , सिवानी में समाजसेवी राजेश केडिया, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र सिंगला, मार्केट कमेटी सचिव संजय फोगाट, पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन सुशील केडिया, मंडल अध्यक्ष सुनील सिरसी, सुनील थेपड़, सुरेश खटक, तोशाम में नायब तहसीलदार अशोक कुमार, मार्केट कमेटी चेयरमैन चरणदेव, वाइस चेयरमैन सचिन, सरपंच राजेश तंवर, सुरेंद्र शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव सुदेश श्योराण, मंडी प्रधान सुनील दलाल, सुखबीर संडवा, सज्जन संडवा, राजू सेठ, चेतन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, किसान एवं आढ़ती मौजूद रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles