वार्षिक सम्मान समारोह को लेकर हरियाणा बिजली पैंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित
भिवानी,
हरियाणा बिजली पैंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन युनिट भिवानी की एक विशेष बैठक एसोसिएशन के प्रधान बाल मुकन्द बापोड़ा की अध्यक्षता में एसोसिएशन के 18 नवम्बर को आयोजित होने वाले वार्षिक सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार करने और साथियों की डयूटिया लगाने हेतु कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का संचालन महासचिव आर.के.चावला ने किया। प्रधान बाल मुकन्द बापोड़ा ने साथियों की डयूटियां लगाई और सम्मान समारोह को सफल बनाने की अपील की। बैठक को कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी सूरजमल लेंघा की उपस्थिति में कर्मचारी एवं इंजिनियर्स की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को समर्थन दिया गया। इस अवसर पर बी.डी.भारद्वाज, फतेह सिंह श्योराण, रामोतार शर्मा, ओमबीर सिंह, सतबीर सिंह, के.के.सनेजा, हजारी लाल, प्रभाती, कपूर सिंह, भारत भूषण समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।
