हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा 2027: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक मौका

हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा मार्च 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के फ्रेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी। जानें 31 अक्टूबर तक बिना विलंब शुल्क आवेदन कैसे करें।
 

हरियाणा मुक्त विद्यालय की सैकेंडरी/सीनियर सैकेंडरी परीक्षा मार्च-2027 फ्रेश श्रेणी की बढ़ाई तिथि

  • परीक्षार्थी अब 31 अक्तूबर तक बिना किसी विलंब शुल्क कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

भिवानी, 16 अक्तूबर, 2026:

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ व सचिव श्री दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने बताया कि हरियाणा मुक्त विद्यालय की सैकेंडरी एवं सीनियर सैकेंडरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए फ्रेश श्रेणी के परीक्षार्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क 15 अक्तूबर, 2026 निर्धारित की गई थी,

जिसे अब बढ़ाकर 31 अक्तूबर, 2026 कर दिया गया है। अत: ऐसे इच्छुक परीक्षार्थी, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में अपना आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अब 31 अक्तूबर, 2026 तक बिना किसी विलंब शुल्क के हरियाणा मुक्त विद्यालय की सैकेंडरी/सीनियर सैकेंडरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होनें आगे बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक परीक्षार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध संबंधित लिंक के माध्यम से निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय अपने व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी एवं अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें तथा आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसकी पुष्टि अवश्य कर लें।

उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा यह अवसर परीक्षार्थियों की सुविधा एवं हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है। उन्होंने पात्र परीक्षार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए निर्धारित समय से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा अन्य असुविधा से बचा जा सके।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles