इनेलो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों को लेकर अनाज मंडी में किया विरोध-प्रदर्शन

इनेलो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों को लेकर अनाज मंडी में किया विरोध-प्रदर्शन

तोशाम, 07 अक्टूबर, (विष्णु दत्त शास्त्री)। इंडियन नेशनल लोकदल के विभिन्न नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अनाज मंडी में बुधवार को विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान इनेलो के किसान सैल के भिवानी जिला अध्यक्ष अजीत बडेसरा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। भाजपा ने किसानों से वायदा किया था कि किसानों की बाजरे की फसल 2900 रुपए प्रति क्विंटल खरीद की जाएगी। लेकिन भाजपा सरकार अब किसानों के साथ धोखा कर रही है और किसानों की बाजरे की फसल 2900 रुपए प्रति क्विंटल नहीं खरीदी जा रही।

इनेलो के किसान सैल के जिला अध्यक्ष अजीत बडेसरा ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा इनेलो सदैव किसान हितैषी पार्टी रही है और अब भी किसान के साथ खड़ी है। भाजपा सरकार द्वारा किए गए वायदे अनुसार किसानों की बाजरे की फसल 2900 रुपए प्रति क्विंटल न खरीदने के खिलाफ इनेलो नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने किसानों के हित में अनाज मंडी में विरोध प्रदर्शन किया है। उनका कहना था कि भाजपा सरकार जल्द से जल्द किसानों की फसल 2900 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदे।

इस मौके पर इनेलो के वरिष्ठ नेता वासुदेव शर्मा, सुनील लांबा, इनेलो के भिवानी हल्का प्रधान जितेंद्र मिन्नी गौरीपुर, तोशाम हल्का प्रधान अनिल बागनवाला, बवानी खेड़ा हल्का प्रधान कृष्ण मित्ताथल, सुनील स्वामी हालुवासिया, जगराम फौजी, सुभाष धानक, पूर्ण जांगड़ा, परमेंद्र बागनवाला, बलवान बागनवाला, संदीप पंघाल तोशाम, मुकेश महतानी तोशाम, राजबीर आलमपुर, विशेष तंवर छपार, लीलूराम शर्मा, लोहानी के पूर्व सरपंच राजेंद्र, संजय देवसर, हनुमान, मुकेश आदि सहित अनेक इनेलो कार्यकर्ता तथा किसान मौजूद थे।

About the Author