गांव देवराला स्थित जेएनवी में युवा मॉडल ग्राम सभा का आयोजन, पंचायत व ग्रामीणों ने जीवंत किरदार किया पेश

गांव देवराला स्थित जेएनवी में युवा मॉडल ग्राम सभा का आयोजन, पंचायत व ग्रामीणों ने जीवंत किरदार किया पेश

(विष्णु दत्त शास्त्री)। क्षेत्र के गांव देवराला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नौवी से 11वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की भूमिका निभाते हुए ग्राम सभा कार्यप्रणाली का जीवंत उदाहरण पेश किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव मास्टर अभिषेक के संबोधन से हुआ। जिसमें ग्राम सभा के जनभागीदारी तथा ग्रामीण विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसमें सरपंच का किरदार खुशी ने निभाया।

विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वच्छ पेयजल, महिला सशक्तिकरण स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रामीण क्षेत्र के विकास की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विद्यार्थियों ने विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा करते हुए उनके व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान भी प्रस्तुत किए।

विद्यालय के प्राचार्य विनोद सैनी व उप-प्राचार्य प्रवीण गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों व विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर उप प्राचार्य प्रवीण गुप्ता, संयोजक पीजीटी मनीष शर्मा, टीजीटी रिंकू आदि उपस्थित रहे।

About the Author