करनाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जे.पी. कौशिक ने ली कांग्रेस की सदस्यता
भिवानी। भिवानी व्यापार मंडल के प्रधान एवं सांसद धर्मबीर सिंह के व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व मीडिया सलाहकार जे.पी. कौशिक आज भिवानी जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान प्रदीप गुलिया जोगी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जे.पी. कौशिक ने आज करनाल में आयोजित कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा व अन्य नेताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
जे.पी. कौशिक लंबे समय से व्यापारिक संगठनों से जुड़े रहे हैं और पूर्व में सांसद धर्मबीर सिंह के व्यापार प्रकोष्ठ के मीडिया सलाहकार के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
