महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय, भिवानी में सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन

महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय, भिवानी में सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन
 

महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय, भिवानी में प्राचार्य डॉ. जगबीर सिंह के नेतृत्व एवं महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय सेल्फ-डिफेंस (आत्मरक्षा) प्रशिक्षण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस शिविर में दुर्गा स्पोर्ट्स अकैडमी के कोच श्री सोमवीर जी व श्री दीपक कुमार जी ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकी एवं गुरों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।आज के कार्यक्रम में कार्यकारी प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा  ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें विषम परिस्थितियों में आत्मविश्वास व साहस के साथ अपनी सुरक्षा करने में सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को संकट की स्थिति में सूझबूझ से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। अंतिम दिवस पर छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।समापन अवसर पर महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सुदेश ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वे अपने साथ-साथ अन्य छात्राओं को भी आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आज के युग में नारी शक्ति हर क्षेत्र में अग्रणी है, तो आत्मरक्षा के क्षेत्र में हम पीछे कैसे रह सकते हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर महाविद्यालय में इस शिविर का आयोजन करवाया गया था। इस शिविर में सीखी गई तकनीकों से छात्राएं समाज की बुरी शक्तियों से अपना बचाव करने में सक्षम बनेंगी।इस अवसर पर डॉ. हरिओम शर्मा सहित महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्य मैडम विनय, श्रीमती संगीता, मैडम करमजीत कौर, मैडम काजल, डॉ. योगमाया, डॉ. अनिता और डॉ. सुनीता उपस्थित रहीं।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles