पॉक्सो अधिनियम बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रभावी एवं संवेदनशील कानून: सीजेएम पवन कुमार

पॉक्सो अधिनियम बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रभावी एवं संवेदनशील कानून: सीजेएम पवन कुमार
 

वीर शहीद सिपाही मान सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित  

भिवानी,

जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) भिवानी डॉ. गगनदीप कौर सिंह के मार्गदर्शन में देवसर स्थित वीर शहीद सिपाही मान सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 विषय पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव डीएलएसए पवन कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि पॉक्सो अधिनियम बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने वाला एक प्रभावी एवं संवेदनशील कानून है। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, अपराधों की जांच प्रक्रिया, दोषियों के लिए निर्धारित दंड तथा पीड़ित बच्चों को उपलब्ध नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु का प्रत्येक व्यक्ति कानून की दृष्टि में बच्चा है और ऐसे मामलों में नाबालिग की सहमति का कोई कानूनी महत्व नहीं होता। उन्होंने बताया कि यदि किसी बच्चे के साथ यौन अपराध होने की जानकारी या संदेह हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस अथवा संबंधित प्राधिकारी को देना प्रत्येक नागरिक का कानूनी दायित्व है। शिविर में डीएलएसए के प्रतिनिधियों, विद्यालय स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles