गोलागढ़ सरकारी स्कूल में क्विज प्रतियोगिता आयोजित

गोलागढ़ सरकारी स्कूल में क्विज प्रतियोगिता आयोजित
 

वीर शहीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोलागढ़ में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का संयोजन भूगोल प्रवक्ता विनोद कुमार ने किया।

प्रतियोगिता में तीन टीमों ने भाग लिया। टीम-ए में पूजा, अमन, जीवेश एवं स्नेहा शामिल रहे। टीम-बी में मोनिका, अदम्य राज, अंशु एवं प्रियंका ने भाग लिया, जबकि टीम-सी में आरती, सारिका, जमीना एवं सुहाना शामिल रहीं।

प्रतियोगिता में टीम-ए ने प्रथम, टीम-बी ने द्वितीय तथा टीम-सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार शास्त्री सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने विजेता टीमों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि क्विज जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ उनमें त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।

इस आयोजन में विद्यालय के स्टाफ सदस्यों प्रवक्ता कृष्णा देवी, सुबे सिंह, संतोष कुमारी, डा० राजपाल सिंह, महेश कुमार, संगीता सांगवान, मंजू, सत्यवान सांगवान, मुकेश श्योराण, मनोज खंडेलवाल एवं बिजेंद्र सिंह जूई का सहयोग रहा। कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में अनीता एवं दीपिका ने भी भूमिका निभाई।

प्राचार्य डॉ. शिव कुमार शास्त्री ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संयोजक विनोद कुमार एवं समस्त स्टाफ सदस्यों की सराहना की तथा विद्यार्थियों को भविष्य में भी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles