तोशाम अनाज मंडी में किसानों का धरना, बाजरे की खरीद और नई शर्तों के विरोध में सौंपा मांग-पत्र
अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर अनाज मंडी तोशाम व मार्केट कमेटी तोशाम पर मंडी में लगाई गई
विभिन्न किसान संगठनों ने मंडी में लगाई गई शर्तों के विरोध में किया धरना प्रदर्शन, मंडी सचिव को सौंपा मांग-पत्र
विष्णु दत्त शास्त्री।/तोशाम/ 06 अक्टूबर 2026/अटल हिन्द ब्यूरो
अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर अनाज मंडी तोशाम व मार्केट कमेटी तोशाम पर मंडी में लगाई गई अनावश्यक शर्त के विरोध में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना दिया। धरने की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा के प्रधान कर्ण सिंह व एआईकेकेएमएस के नरसिंह और ग्राम स्वराज के ईश्वर सिंह आदि ने की। मंच संचालन वित सचिव रणधीर सांगवान, नरेंद्र सिंह डाडम व ईश्वर सिंह ने किया।
इस दौरान करण सिंह ने बताया कि बाजरे में कमियां निकाल कर सरकार बाजरे की खरीद नहीं करना चाहती। बाजरे के सैंपल ले जाए गए थे उन्होंने बाजरे में अनावश्यक मिलावट बताई गई यह सरासर किसानों के साथ धोखा है। सरकार के नोटिफिकेशन में बाजार में 14 किलो तक अनावश्यक तत्व यानि अन्य फसल या भुरली मिले होने पर भी सरकार किसानों का बाजरा खरीद सकती है।
किसानों को संबोधित करते हुए जिला सचिव मास्टर जगरोशन ने कहा कि मंडी में बाजरे की खरीद नहीं हो रही है किसानों को परेशान किया जा रहा है। आढतियों के भरोसे गेट पास काटे जा रहे हैं। बारिश न होने से मूंग व ग्वार की फसल बहुत ही कम हुई है लेकिन बाजरे की कुछ पैदावार हुई है वह सरकार खरीद नहीं रही है लेकिन सरकार बाजरा की सैंपल कि क्वालिटी में खोट का नाम लेकर बाजरा खरीदना नहीं चाहती। हाल में हरियाणा सरकार द्वारा खरीफ 2026 की फसल खरीद में लगाई गई शर्तों व दिशा निर्देशों के चलते किसानों की दुर्गति हो रही है।
उनका कहना था कि दिन-रात मेहनत करके किसान फसल उपजाता है फिर मंडी में फसल बेचने जाता है तो इनके निर्देशों के चलते विभागों के चक्कर काटता रहता है साथ ही उसे सरकार द्वारा घोषित एमएसपी भी नहीं मिल पाती। बाजरा 2300 रु प्रति क्विंटल से नीचे बिक रहा है यही हालत धान की फसल का है। अनेकों किसान ऐसे हैं जिनका फसल पंजीकरण समय पर नहीं हो पाया।
जिन्होंने पंजीकरण करवा लिया उनका इनके द्वारा किए गए सैटेलाइट सर्वे और फसल पंजीकरण के आंकड़े न मिलने से उसका मंडी में गेट पास नहीं कट रहा, किसान दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है फसल कटाई में समय की शर्त लगाना और सबसे गलत किसान की पूरी पैदावार की खरीद की बजाय प्रति एकड़ धान खरीद की सीमा निर्धारित करना है। धान खरीद में किसान 17 प्रतिशत नमी की सीमा में छूट देने की मांग कर रहे है। मंडियों में नमी का बहाना बना कटौती की जा रही है सरकार कहती थी कि किसान कहीं अपनी फसल बेचे उसे ये छूट होगी लेकिन अब इनकी शर्तों ने उसे पड़ोस की मंडी में जाने तक से रोक दिया।
ये कैसी आजादी दी है ? ये तमाम शर्तें किसानों के पक्ष में नहीं है। सरकार व प्रशासन का काम नियमों और खरीद प्रक्रिया को आसान बनाने का होना चाहिए लेकिन इनके ये नियम किसानों का उत्पीड़न करने वाले है जिसे अखिल भारतीय किसान सभा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मान की कि मंडियों में फसल खरीद के लिए लगाई गई तमाम किसान विरोधी शर्ते और निर्देश वापिस लिए जाएं।
मंडी में किसान की पूरी फसल की जितनी उसकी पैदावार है उसकी खरीद एमएसपी पर सुनिश्चित की जाएं। किसान को किसी भी या अपनी नजदीक की मंडी में फसल डालने की अनुमति दी जाए। सभी किसानों की चाहे उनका पंजीकरण है या नहीं है, उनके आंकड़ों का मिलान हो रहा है या नहीं, किसान की फसल को खरीदा जाए। नमी का बहाना बना किसानों की कि जा रही नाजायज कटौती पर रोक लगाई जाए।
फसल कटाई पर लगाई गई समय की पाबंदी हटाई जाएं। भिवानी समेत सूखे से प्रभावित अन्य जिलों की गिरदावरी करवा किसानों को मुआवजा दिया जाए। गेहूं समेत अन्य रबी की फसलों का एमएसपी सी2+50 प्रतिशत के हिसाब से निर्धारित किया जाए। बाजरे की खरीद तयशुदा एमएसपी पर सुनिश्चित की जाए। इस दौरान धरने पर ल दयानंद फौजी, राजवीर दूहन, उमेद सिंह, महावीर सिहाग, जिले सिंह, मांगेराम भगत, अंकित, जगंबीर डाडम, मास्टर सावत सिंह, रामफल, धूप सिंह, सोमवीर, सतवीर आदि किसान मौजूद थे। इस दौरान उपस्थित किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के निम्न मुद्दों को जल्द हल किया जाए अन्यथा किसान सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।उन्होंने किसानों से अपील की कि बुधवार को ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान तोशाम अनाज मंडी में पहुंचे ताकि किसान अपने बाजरे की फसल की सरकारी खरीद करवा सकें।
