तोशाम में ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप, पुलिस जांच शुरू
खानक निवासी व्यक्ति ने जान से मारने का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने तथा जानलेवा साजिश रचने का लगाया आरोप, पुलिस को दी शिकायत
तोशाम/ 14 अक्टूबर,/विष्णु दत्त शास्त्री/
। गांव खानक निवासी एक व्यक्ति ने जानबूझकर एवं घात लगाकर ट्रैक्टर से टक्कर मारकर जान से मारने के प्रयास करने और जान से मारने की गंभीर धमकिया देने और जानलेवा साजिश रचने की शिकायत तोशाम पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शिकायत में खानक निवासी सुमित ने बताया है कि आशीष पिछले कई वर्षों से मुझसे और मेरे परिवार से गंभीर एंव पुरानी रंजिश रखता है। इसी रंजिश मे 10 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे परिवार को जिंदा जलाकर मारने की भयानक साजिश रची और मकान में आग लगा दी। शिकायत में बताया है कि आग इतनी भंयकर थी कि फायर ब्रिगेड की गाडी ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ठीक उसी दिन 10 अक्टूबर को आशीष ने मुझे साफ तौर पर दो दिनो के अंदर जान से मारने की सीधी धमकी दी थी।
उन्होंने बताया है पुलिस को इसकी शिकायत दी हुई है। आगे बताया गया है कि आगजनी की जांच को लेकर थाना अधिकारी द्वारा दोनो पक्षो को थाने मे बुलाया गया था। आशीष के पक्ष से उसके पिता और दादा वहीं हमारे पक्ष से मेरी माता, भाई, बहन वहां मौजुद थे। थाना प्रभारी व जांच अधिकारी ने स्पष्ट हिदायत दी थी कि दोनो पक्षों मे से कोई भी व्यक्ति पुलिस स्टेशन से बाहर नहीं जाएगा। कही बाहर नही जाएगा।
पुलिस की हिदायत अनुसार आरोपी आशीष को अपना ट्रैक्टर ट्राली लेकर थाने मे आने के लिए कहा गया, इसके बावजूद राजबीर पुलिस को चकमा देकर थाने से अपनी गाडी लेकर चुपके से वहां से निकल गया। थाने से भागने के बाद राजबीर ने आशीष के साथ मिलकर मुझे जान से मारने की साजिश रची। आरोपी आशीष घर से ट्रैक्टर ट्राली लेकर निकला था लेकिन उसने ट्राली को भारत पेट्रोल पंप के सामने खडा कर दिया ताकि ट्रैक्टर तेज भगाने में आसानी रहे और वह मुझे खत्म करने की नियत से रास्ते मे घात लगाकर बैठ गया। थाने जाने के लिए मैं अपने एक परिचित संजय निवासी खानक के साथ इलेक्ट्रिक स्कुटी पर तोशाम के लिए निकला।
जब तोशाम हिसार रोड पर स्थित सीमेंट की ईंट बनाने वाली फैक्ट्री के पास पहुंचे तो दोपहर करीब 1.30 बजे राजबीर अपनी गाडी से हमें क्रास करके आगे निकला और उसके तुरंत बाद आशीष तेज रफतार से पीछे से ट्रैक्टर भगाता हुआ लाया और सीधे कुचलकर जान से मारने के लिए स्कूटी मे जोरदार सीधी टक्कर मार दी। जिससे हम दोनों सडक पर गिर गए और गंभीर चोटें आई वहीं स्कूटी पूरी तरह से खत्म हो गई है।
ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर मारने के बाद भी ट्रैक्टर करीब 40-45 फीट तक रपटता हुआ आगे तक गया। किसी अंजान व्यक्ति ने हमे तुरंत सिविल अस्पताल तोशाम पहुचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरो ने सिविल अस्पताल भिवानी रेफर कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के तहत आरोपी आशीष ने पिछले वर्ष भी मुझे इसी तरह अपने अवैध ट्रैक्टर से पीछे से जानबूझकर टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश की थी। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
