Haryana DA Hike: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ते में 7% का इजाफा, अब खाते में आएगी बढ़ी हुई रकम

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने छठे वेतन आयोग के तहत वेतन ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब इन कर्मचारियों को एक जुलाई 2026 से 262 प्रतिशत के बजाय 269 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
 

<strong>चंडीगढ़: </strong>हरियाणा सरकार ने छठे वेतन आयोग के तहत वेतन ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब इन कर्मचारियों को एक जुलाई 2026 से 262 प्रतिशत के बजाय 269 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

अगले महीने मिलने वाले नवंबर के वेतन में यह बढ़ा हुआ डीए जुड़कर आएगा, जबकि जुलाई से अक्टूबर तक के चार महीनों का एरियर जनवरी के वेतन के साथ दिया जाएगा। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

दिन पहले ही पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 14 प्रतिशत बढ़ाते हुए 483 प्रतिशत से 497 प्रतिशत किया गया था।

हालांकि, पांचवें और छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को अभी डीए बढ़ने का इंतजार करना होगा। सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे सरकारी कर्मचारियों के डीए में प्रदेश सरकार पहले ही तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 63 प्रतिशत कर चुकी है।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles