हरियाणा के किसानों की मौज! जैविक खाद पर मिलेगी 80% सब्सिडी, यूरिया-डीएपी का इस्तेमाल घटाने की तैयारी

रासायनिक उर्वरकों (यूरिया और डीएपी) के अत्यधिक और असंतुलित उपयोग से खेतों की मिट्टी की प्राकृतिक उपजाऊ क्षमता लगातार कमजोर हो रही है। इससे मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव और उसकी जल-धारण क्षमता नष्ट होती जा रही है,

चंडीगढ़: रासायनिक उर्वरकों (यूरिया और डीएपी) के अत्यधिक और असंतुलित उपयोग से खेतों की मिट्टी की प्राकृतिक उपजाऊ क्षमता लगातार कमजोर हो रही है। इससे मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव और उसकी जल-धारण क्षमता नष्ट होती जा रही है, जिससे जमीन धीरे-धीरे बंजर होने की कगार पर पहुँच रही है। इस गंभीर समस्या से निपटने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा की नायब सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की खास योजना

डीएपी और यूरिया के विकल्प के रूप में जैविक खाद (वर्मीकंपोस्ट) के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बजट में घोषणा की थी, जिस पर अब अमल शुरू हो चुका है। इस योजना के तहत राज्य सरकार किसानों को एक एकड़ खेत के लिए जैविक खाद पर 80 प्रतिशत की भारी सब्सिडी देगी। यानी खाद खरीदने पर किसान को कुल कीमत का केवल 20 प्रतिशत हिस्सा ही चुकाना होगा, जबकि बाकी का 80 प्रतिशत खर्च सरकार वहन करेगी।

इस सीजन का लक्ष्य और आवेदन की प्रक्रिया

बंपर लक्ष्य: प्रदेश सरकार ने इस वर्ष कम से कम एक लाख एकड़ भूमि पर जैविक खाद के जरिए खेती करवाने का लक्ष्य तय किया है।

अंतिम तिथि: रबी सीजन के लिए इस योजना के तहत आवेदन करने और खाद खरीदने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई है।

कैसे मिलेगा लाभ: इस सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए किसानों को 'मेरी फसल, मेरा ब्योरा' पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसानों को खाद की खरीद सरकार द्वारा अधिकृत लाइसेंसधारी खाद विक्रेताओं से ही करनी होगी, जिनके पास प्रमाणित कंपनियों का उत्पाद उपलब्ध होगा।

किसानों ने उठाई दायरे को बढ़ाने की मांग

सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कई किसानों ने इसके दायरे को बढ़ाने की मांग भी की है। महेंद्रगढ़ के रहने वाले किसान रामकिशन और रेवाड़ी के सुतार सिंह जैसे अन्नदाताओं का कहना है कि एक एकड़ तक की यह सुविधा बहुत अच्छी है, लेकिन जिन किसानों के पास इससे अधिक जमीन है, उनके लिए इस दायरे को बढ़ाकर कम से कम पाँच एकड़ किया जाना चाहिए।

किसानों की इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि इस योजना के शुरुआती परिणाम बेहतर आने के बाद भविष्य में भूमि के इस दायरे को बढ़ाया जा सकता है। सरकार का मुख्य उद्देश्य केमिकल फ्री खेती को बढ़ावा देकर अन्नदाताओं की जमीन की सेहत को सुधारना है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles