हरियाणा सरकार का कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
<strong>चंडीगढ़। </strong>हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से पहले ही बड़ा उपहार दे दिया है। जी हां, सरकार की तरफ से पेंशनर्स ओर कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। सातवें वेतन एवं पेंशन आयोग के तहत वेतन व पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों तथा पेंशनरों का महंगाई भत्ता 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।
बता दें कि वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार बढ़ा महंगाई भत्ता व महंगाई राहत नवंबर के वेतन एवं पेंशन के साथ दिया जाएगा, जिसका भुगतान दिसंबर में हो। जाएगा। जुलाई से अक्टूबर तक के चार माह का बकाया (एरियर) जनवरी में जारी कर दिया जाएगा।
वही महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की गणना में 50 पैसे या इससे अधिक के अंश को अगले पूरे रुपये में माना जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम के अंश को नजरअंदाज किया जाएगा।
