HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं पूरक परीक्षा का रिजल्ट, सिरसा जिला रहा टॉप पर

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं शैक्षिक और मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा अक्टूबर 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। शैक्षिक परीक्षा में 68.32% और मुक्त विद्यालय में 52.10% विद्यार्थी पास हुए। यहां देखें पूरी जानकारी।

हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं पूरक परीक्षा अक्टूबर 2026 का रिजल्ट, 68.32% विद्यार्थी हुए पास, सिरसा जिला रहा टॉप पर

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी (12वीं) शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा अक्टूबर-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ ने परीक्षा परिणाम जारी करते हुए बताया कि सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक पूरक परीक्षा का कुल परिणाम 68.32 प्रतिशत रहा है। वहीं, मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा में 52.10 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं।

परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।

12वीं शैक्षिक पूरक परीक्षा में 68.32 प्रतिशत विद्यार्थी पास

हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ के अनुसार, अक्टूबर-2026 में आयोजित सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक पूरक परीक्षा का कुल परिणाम 68.32 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर जिलावार परिणाम भी जारी किया गया है।

जिलावार प्रदर्शन में सिरसा जिले ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि महेंद्रगढ़ जिला अंतिम स्थान पर रहा है।

मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा में 52.10 प्रतिशत रहा परिणाम

बोर्ड की ओर से सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा अक्टूबर-2026 का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 52.10 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं।

मुक्त विद्यालय परीक्षा के जिलावार परिणाम में पंचकूला जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, चरखी दादरी जिला सबसे निचले स्थान पर रहा है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा अक्तूबर-2026 में आयोजित करवाई गई सीनियर सैकेण्डरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आज से देखा जा सकता है। परीक्षार्थी अपना परिणाम अनुक्रमांक अथवा नाम/पिता/माता का नाम/जन्म तिथि के आधार पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

इस आशय की विस्तृत जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ० शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव  श्री दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने आज यहां संयुक्त रूप से बताया कि सीनियर सैकेण्डरी शैक्षिक पूरक परीक्षा का परिणाम 68.32 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 7219 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 4932 उत्तीर्ण हुए तथा 2044 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 4903 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 68.77 पास प्रतिशतता के साथ 3372 छात्र पास हुए। इसके अतिरिक्त परीक्षा में प्रविष्ट हुई 2316 छात्राओं में से 67.36 पास प्रतिशतता के साथ 1560 छात्राएं पास हुई। इस परीक्षा में जिला सिरसा 88.19 पास प्रतिशतता के साथ प्रथम स्थान पर तथा जिला महेन्द्रगढ़ 50.00 के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा।

उन्होंने आगे बताया कि इसी प्रकार सीनियर सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम 52.10 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में प्रविष्ट हुए 12864 परीक्षार्थियों में से 6702 उत्तीर्ण हुए तथा 6162 परीक्षार्थियों की रि-अपीयर आई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में भाग लेने वाले 8517 छात्रों में से 4262 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 50.04 रही। इसके अतिरिक्त 4347 छात्राओं मे से 2440 छात्राएं पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 56.13 रही। इस परीक्षा में जिला पंचकुला 71.83 पास प्रतिशतता के साथ प्रथम स्थान पर तथा जिला चरखी-दादरी 27.91 के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा।

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन:जांच/पुनर्मूल्यांकन हेतु निर्धारित शुल्क सहित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

20 दिन के भीतर कर सकेंगे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन का अवसर भी दिया है। ऐसे परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने के 20 दिन के भीतर निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देश और नियम जरूर देख लें।

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगी अध्यापक पात्रता परीक्षा

बोर्ड चेयरमैन डॉ. शंकर लाल धूपड़ ने यह भी जानकारी दी कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) का आयोजन दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। परीक्षा की तारीख, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों से संबंधित जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

ऐसे में अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles