हरियाणा में HCS अधिकारी बनीं मुस्कान सोलंकी, घर मेंं 10 सदस्य हैं IAS- IPS अधिकारी
जौनपुर का माधोपट्टी गांव एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। हमेशा की तरह इस बार भी वहां की एक बेटी ने अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। इस गांव में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर लंबे समय से विशेष पहचान रही है। यहां के अनगिनत लोगों ने सिविल सेवाओं में चयनित होकर अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाई हैं। माधोपट्टी की पहचान केवल अधिकारियों की संख्या तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गांव युवाओं के लिए मेहनत, शिक्षा और लक्ष्य के प्रति समर्पण का भी जीता जागता उदारहण प्रस्तुत करता है। इसी कड़ी में अब गांव की बेटी मुस्कान सोलंकी की सफलता ने फिर से गांव में खुशी की लहर दौड़ा दी है।
<strong>मुस्कान सोलंकी की सफलता से गांव वालें बेहद खुश</strong>
हरियाणा HCS परीक्षा में मुस्कान सोलंकी की सफलता की खबर सामने आते ही उनके परिवार और शुभचिंतकों ने खुशी जताई है। जैसे कि सभी जानते है किकिसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और तैयारी की आवश्यकता होती है। अब इसी के चलते मुस्कान की उपलब्धि भी इसी दिशा में युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। उनकी सफलता से क्षेत्र के उन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलेगा, जो प्रशासनिक सेवाओं में जाने का सपना देखते हैं। खासकर बेटियों के लिए यह उपलब्धि शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से अपने लक्ष्य तक पहुंचने की प्रेरणा देती है।
<strong>52 IAS, IPS और HCS अधिकारी देने के लिए प्रसिद्ध है माधोपट्टी</strong>
जौनपुर जिले का माधोपट्टी गांव देशभर में प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों के कारण विशेष पहचान रखता है। बता दें कि गांव से अब तक 52 IAS, IPS और PCS अधिकारी निकल चुके हैं। इसी कारण माधोपट्टी को ‘अफसरों का गांव’ कहा जाता है। गांव की यह पहचान लंबे समय से बनी हुई है। यहां की प्रशासनिक उपलब्धियों का उल्लेख विभिन्न समाचार रिपोर्टों में अक्सर देखने को मिलता रहता है। इसी दिशा में अब मुस्कान सोलंकी की सफलता ने इस गौरवशाली पहचान में एक नया अध्याय जोड़ा है।
