हरियाणा में दीपेंद्र हुड्डा के PSO ने की खुदकुशी, सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

हरियाणा में दीपेंद्र हुड्डा के PSO ने की खुदकुशी, सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली
 

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के PSO प्रदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि देर रात की यह घटना है। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक दीपेंद्र हुड्डा के पीएसओ असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गांव मोखरा निवासी प्रदीप कुमार अपने घर पर थे। देर रात को उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जिसके बाद परिजनों ने गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर देखा तो वह बेसुध हालात में पड़े थे, जिसके बाद निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। अभी कोई सुसाइड नोट मिलने की सूचना नहीं है। यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, अभी इसकी कोई वजह भी सामने नहीं आई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गांव मोखरा के चंद्र कुमार के बेटे प्रदीप (42) साल 2003 में कमांडो बैच में भर्ती हुए थे। काफी समय से पर्सनल सिक्योरिटी में काम कर कर रहे थे।

प्रदीप के परिवार में एक बेटी और एक बेटा है। बेटी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, जबकि बेटा अभी स्कूल में पढ़ता है। घटना के समय घर में छोटा-सा पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। घर के नीचे गाना-बजाना हो रहा था। इसी दौरान प्रदीप ऊपर बने कमरे में गया और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन ऊपर पहुंचे तो वह खून से लथपथ हालत में मिला।

बहुअकबरपुर थाना प्रभारी जसबीर के मुताबिक, गांव मोखरा में ASI के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया है। आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

About the Author

Monika Singh
Monika Singh

9447 Articles