सूरजकुंड दिवाली मेले में आकर्षण का केंद्र बनीं भगवान की सुंदर एवं कलात्मक मूर्तियां

सूरजकुंड दिवाली मेले में आकर्षण का केंद्र बनीं भगवान की सुंदर एवं कलात्मक मूर्तियां
 

<strong>भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, राम परिवार, शिवाजी और महात्मा बुद्ध की मूर्तियों की खूब हो रही खरीदारी</strong>

<strong>सूरजकुंड (फरीदाबाद), </strong>

सूरजकुंड परिसर में आयोजित तृतीय सूरजकुंड दिवाली मेला-2026 में विभिन्न डिजाइनों और आकर्षक आकारों में तैयार की गई भगवान की मूर्तियां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले में भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, राम परिवार, शिवजी तथा महात्मा बुद्ध सहित विभिन्न महापुरुषों और देवी-देवताओं की कलात्मक मूर्तियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। पर्यटक इन मूर्तियों की खरीदारी कर रहे हैं और शिल्पकारों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना कर रहे हैं।

मेले में प्रदर्शित मूर्तियां अपनी सुंदर बनावट, बारीक कारीगरी और आकर्षक डिजाइन के कारण विशेष पहचान बना रही हैं। दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए लोग अपने घरों और पूजा स्थलों की सजावट के लिए भगवान गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। वहीं, राधा-कृष्ण, राम परिवार, शिवजी और महात्मा बुद्ध की मूर्तियां भी अपनी कलात्मक विशेषताओं के चलते पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं।

मूर्तियों को तैयार करने वाले कारीगरों के अनुसार इन कलाकृतियों को आकार देने और अंतिम रूप प्रदान करने में काफी बारीकी, समय और मेहनत की आवश्यकता होती है। मूर्तियों की बनावट, चेहरे के भाव, वस्त्रों की सज्जा और अन्य सूक्ष्म विवरणों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शिल्पकार अपनी कला और अनुभव के माध्यम से प्रत्येक मूर्ति को आकर्षक स्वरूप प्रदान करते हैं।

सूरजकुंड जैसे बड़े मंच पर अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने से शिल्पकारों और कलाकारों को अपनी कला को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजनों से पारंपरिक हस्तशिल्प को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ कारीगरों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित होते हैं। मेले में पर्यटकों की रुचि शिल्पकारों का उत्साह बढ़ा रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित तृतीय सूरजकुंड दिवाली मेला-2026 स्थानीय एवं पारंपरिक कला, संस्कृति और शिल्प को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच बन रहा है। मेले में विभिन्न प्रकार के हस्तनिर्मित उत्पादों के माध्यम से कलाकारों और शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

कलात्मक मूर्तियों से बढ़ रही मेले की रौनक

सूरजकुंड दिवाली मेले में देवी-देवताओं और महापुरुषों की सुंदर मूर्तियां भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत कर रही हैं। इन मूर्तियों की खरीदारी के प्रति पर्यटकों की रुचि से शिल्पकारों को प्रोत्साहन मिल रहा है। मेले में कलात्मक उत्पादों की यह विविधता आगंतुकों को खरीदारी के साथ-साथ भारतीय शिल्प परंपरा को करीब से जानने का अवसर भी प्रदान कर रही है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles