डीसी वर्षा खांगवाल ने कैम्प कार्यालय में की जनसुनवाई, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान

डीसी वर्षा खांगवाल ने कैम्प कार्यालय में की जनसुनवाई, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान
 

समस्याओं का निराकरण ही प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं, डीसी ने संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

डीसी ने विगत जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों से समाधान की प्रगति की समीक्षा की

बहादुरगढ़, 11 नवंबर

बहादुरगढ़ उपमंडल के लोगों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याएं सुनकर उनका निदान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी सार्थक उद्देश्य के साथ डीसी वर्षा खांगवाल विभागीय अधिकारियों के साथ प्रत्येक बुधवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुनकर समाधान सुनिश्चित कर रही हैं। बुधवार को डीसी के समक्ष बहादुरगढ शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं रखी। डीसी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। डीसी ने विगत जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों से समाधान की प्रगति की भी समीक्षा की।

जनसुनवाई के दौरान लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं, विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं तथा प्रशासनिक कार्यों से संबंधित शिकायतें रखी। डीसी ने शिकायतकर्ताओं की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों से समस्याओं के समाधान को लेकर जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

उपमंडल के नागरिकों को राहत देने के लिए हो रही बहादुरगढ़ में जनसुनवाई डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन को पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध करवाना है। जनसुनवाई प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इससे लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है और उनके समाधान की प्रक्रिया में तेजी आती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसकी प्रगति की निगरानी भी की जाए, ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

डीसी ने कहा कि अधिकारी जनहित से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता के साथ लें और आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनसेवा की भावना से कार्य करें। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका नियमानुसार समाधान किया जा सके। जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

<strong>डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक</strong> डीसी ने जनसुनवाई उपरांत विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी कार्यालय में मूमेंट रजिस्टर जरूर मेंटेन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी यदि फील्ड में जाता है तो उसकी एंट्री मूमेंट रजिस्टर में सुनिश्चित हो। उन्होंने पीडब्ल्यूडी व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को गांव में विकासात्मक कार्य करने में सजगता बनाये रखने को कहा ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार से परेशानी न हो। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान आये परिवार पहचान पत्र से संबंधित मामलों में फिजिकल वेरिफिकेशन करते हुए शिकायत का समाधान करने के निर्देश सम्बंधित कर्मचारियों को दिए।

इस अवसर पर एसडीएम अभिनव सिवाच, तहसीलदार सुदेश मेहरा, नायब तहसीलदार प्रवीण, ईओ नगर परिषद संजय रोहिला, टीएम दीपक, एडीटीओ राजेश मलिक सहित भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles