फरीदाबाद में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग

फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सेक्टर-12 में प्रदर्शन किया।

फरीदाबाद में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में हिसार के सांसद जयप्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने किया।

कांग्रेसी तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार सेक्टर-12 पेट्रोल पंप पर एकत्रित हुए थे। वहां से वे हाथों में झंडा लेकर पैदल चलते हुए ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाते हुए जिला लघु सचिवालय पर पहुंचे। लघु सचिवालय पर पहुंचकर उन्होंने जमकर नारेबाजी की और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया गया। इस प्रदर्शन में हिसार के सांसद जयप्रकाश, पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुवीर तेवतिया, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, पूर्व प्रत्याशी रोहित नागर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद जयप्रकाश ने क्या कहा

हिसार के सांसद जयप्रकाश ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर वोट चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि उस समय लोगों के मन में सवाल था कि राहुल गांधी किन आधारों पर यह बात कह रहे हैं। लेकिन अब चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों के सामने आने के बाद कांग्रेस के सवाल और गंभीर हो गए हैं। सांसद जयप्रकाश ने एसआईआर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के तीन सदस्यों में से दो चुनाव आयुक्तों की ओर से कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं को लेकर आपत्तियां सामने आई हैं। कांग्रेस का कहना है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मामलों में पारदर्शिता होनी चाहिए। चुनाव आयोग अपनी ओर से चुनाव प्रक्रिया को संवैधानिक जिम्मेदारी के तहत संचालित करने की बात कहता है।

मतदान प्रतिशत और राहुल गांधी के आरोप

सांसद जयप्रकाश ने 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मतदान के आंकड़ों में हुई बढ़ोतरी का स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए। कांग्रेस का आरोप है कि फरीदाबाद, पलवल और जीटी रोड बेल्ट के क्षेत्रों में कांग्रेस के उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचा। उन्होंने इन आरोपों की जांच कराने की मांग की। सांसद राहुल गांधी लगातार कहते रहे कि ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने साजिश के तहत भारतीय चुनाव ढांचे को ध्वस्त करने का काम किया है। चुनाव सूची पूरी तरह से चुनाव आयोग और आई टी विभाग द्वारा कंट्रोल की जा रही है और मनमाने तरीके से वोट जोड़े और काटे जा रहे हैं। ज्ञानेश कुमार देश के लोकतंत्र को कुचल रहे हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए।

विधायक रघुबीर तेवतिया और जिलाध्यक्ष के बयान

कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भाजपा के साथ मिलीभगत कर हरियाणा समेत पूरे देश में निर्वाचन प्रक्रिया में धांधली की है। उनकी मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ना केवल तत्काल इस्तीफा दें बल्कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उनके कार्यकाल में लिए गए चुनाव संबंधी निर्णयों की व्यापक समीक्षा की जाए। जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश के संविधान और लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है और उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। कांग्रेस देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। इस प्रदर्शन में विनोद कौशिक, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, युवा जिलाध्यक्ष विकास दायमा, वरिष्ठ नेता मनोज अग्रवाल, डा. सौरभ शर्मा, सुदेश डागर, अनिल शर्मा, वेद प्रकाश यादव, रेणू चौहान, अशोक रावल, उमेश कौशिक, वीरेन्द्र चंदीला, एन.के. शर्मा, बाबूलाल रवि, मोहन तेवतिया, राहुल नागर, मोहसिन खान, पम्मी मान, सरला भमोत्रा, अर्जुन सैनी, बलजीत अरोड़ा, गिरीश भारद्वाज, दीपक चौधरी, गौरव ढींगड़ा, सुंदर नेता, ईशांत कथूरिया, रोहित सिंगला, विधान प्रताप सिंह, राहुल सरदाना, जामिल मलिक, अंश वत्स, प्रेमलता शर्मा, गजना लाम्बा, हातिम अधाना, ऋतु कुण्डू, राकेश चपराना, अरूण सिंह, लक्ष्मण तंवर, नसीमा शेख, चरण सिंह, जसविंदर सिंह, विकास फागना, प्रेम सिंह यादव, सुरेश बेनीवाल, शुगमचंद जैन, बलजीत हुड्डा, जयपाल पांचाल, रवि धीमान, किशन कौशिक, राजा सैनी, महेश चितौड़िया, श्याम मोहन, अरूण अग्रवाल, वरूण पाराशर, विनोद वर्मा, संदीप वर्मा, सी.एल. भारद्वाज, सुभाष शर्मा, रमेश पूर्व सरपंच, मुकेश परसवाल, महेश बैंसला, अर्जुन तंवर, राजेन्द्र चौहान, युनूस खान, पंकज, राजकुमार यादव, सुहैल सैफी, जुल्फिकार, लाडो देवी, हब्बन खान, मोहन शर्मा, मनीष बौद्ध, प्रशांत कौशिक, एच.पी. माहौर, ओमप्रकाश पांचाल, पवन रावत, सलमान, जुबेर खान, चरण सिंह, देव वशिष्ठ, नरेश शर्मा, अजीत भाटी, सुनीता फागना सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author