हरियाणा के फरीदाबाद में खुला बोरवेल: तीन साल की बच्ची गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हरियाणा के फरीदाबाद में सीही गांव में खेलते समय 3 साल की बच्ची खुले बोरवेल में गिरी, NDRF और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सीही गांव में रविवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। खेलते-खेलते तीन साल की एक मासूम बच्ची खुले बोरवेल में जा गिरी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तेजी से राहत और बचाह कार्य शुरू किए गए हैं। इसके अलावा, National Disaster Response Force (NDRF) की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।

मां ने बयां किए दर्दनाक पल

इस घटना से बेहद परेशान बच्ची की मां ने हादसे से पहले के डरावने पल बताए हैं। ANI से बात करते हुए मां ने कहा कि वह दुकान पर जा रही थी। मां ने यह भी बताया कि मुझे कोई अंदाजा नहीं है कि यह बोरवेल कितना गहरा है।

मां ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद सभी लोग मौके पर पहुंच गए हैं। मेरे चार बेटियां हैं। वह पहले भी इस तरह बाहर खेलने जाती थी। लोग कह रहे हैं कि उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

आगे की जानकारी का इंतजार

रेस्क्यू टीमें मौके पर लगातार अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं। इस मामले में आगे की और अधिक जानकारियों का अभी इंतजार किया जा रहा है।

About the Author