विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: फरीदाबाद में बैठक आयोजित, 14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: फरीदाबाद में बैठक आयोजित, 14 अगस्त को गुरुग्राम में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
Aug 7, 2026, 18:18 IST
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस किसी एक वर्ग या संगठन का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र का कार्यक्रम है। यह उन लाखों परिवारों के संघर्ष और त्याग को नमन करने का अवसर है। 14 अगस्त को गुरुग्राम में राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें फरीदाबाद से हजारों लोग शामिल होंगे। 16 अगस्त से युवाओं के लिए एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि नई पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराया जा सके।
