जाखल में महाराजा अग्रसेन जयंती की धूम, ढोल-नगाड़ों पर जमकर झूमीं महिलाएं, बाजारों में निकली भव्य शोभायात्रा

जाखल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हवन-यज्ञ के बाद ढोल-नगाड़ों पर झूमे श्रद्धालु। जानिए कैसे अग्रवाल समाज ने मनाया यह उत्सव।
 

जाखल, 11 अक्टूबर, योगेश खनेजा

जाखल में महाराजा अग्रसेन जयंती श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन को नमन करते हुए हवन-यज्ञ में आहुतियां डालीं और समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे की कामना की। हवन-यज्ञ के उपरांत भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।शोभायात्रा का शुभारंभ अग्रवाल धर्मशाला से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा जाखल के विभिन्न बाजारों से होते हुए निकली और वापस अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की थाप पर श्रद्धालु खुशी से झूमते नजर आए। लोगों ने एक-दूसरे को महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई दी और उत्सव की खुशियां साझा कीं।

शोभायात्रा के दौरान पूरे बाजार में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। महाराजा अग्रसेन के प्रति श्रद्धा और समाज की एकता का संदेश देते हुए लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। जयंती समारोह ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकजुटता और महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।

महाराजा अग्रसेन ने समाज को समानता, सेवा, सहयोग और परोपकार की प्रेरणा दी। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर जरूरतमंदों की सहायता करने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का मार्ग दिखाते हैं। इस शोभा यात्रा में सोहन लाल, नरेश बंसल, प्रवीण कुमार एडवोकेट, तरसेम सेमी, आदित्य बंसल, नरेश बंसल, अरुण गुप्ता, रिंकू, परमानंद, रमेश सिंगला, चीनू, रमन गर्ग,चिमन लाल बॉबी, सतीश सिंगला, विमल सिंगला,धर्मपाल गोयल ,सुरेश कारीगर, वीरेंद्र बिंदा, बनारसी दास,राजिंदर गोयल,सहित काफी संख्या अग्रवाल समुदाय पुरुष एवं महिलाएं मौजूद रही।

About the Author

योगेश खनेजा
योगेश खनेजा

9447 Articles