जाखल अनाज मंडी में बिजली निगम की लापरवाही या ट्रक मालिकों की मनमानी, बाल-बाल बचा 7 साल का बच्चा
<strong>बिजली निगम की लापरवाही या ट्रक मालिकों की मनमानी, बाल-बाल बचा 7 साल का बच्चा</strong>
जाखल मंडी में बड़ा हादसा टला, 7 साल का बच्चा बचा
<strong>जाखल अनाज मंडी के पास हुआ हादसा, धान से भरे ट्रक के बैग बिजली की तारों में उलझे, नीचे गिरे तीन बैग</strong>
<strong>बिजली निगम से तार ऊंचे करने और ट्रक मालिकों से ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग</strong>
जाखल, 31 अक्टूबर योगेश खनेजा
जाखल अनाज मंडी के एसबीआई बैंक रोड के गेट के नजदीक शनिवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां से गुजर रहे धान से भरे एक ट्रक में लदे धान के बैग ऊपर से गुजर रही बिजली की नीची तारों में उलझ गए। तारों में उलझने के कारण धान के तीन बैग नीचे आ गिरे। इसी दौरान वहां से गुजर रहा करीब 7 साल का एक बच्चा इन बैगों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार अनाज मंडी के आसपास बिजली की तारें काफी नीचे लटक रही हैं। शनिवार देर शाम एक ट्रक धान के बैग लेकर वहां से गुजर रहा था। ट्रक में धान के बैग निर्धारित ऊंचाई से ऊपर तक लदे हुए थे। जैसे ही ट्रक बिजली की तारों के नीचे से गुजरा तो ऊपर रखे बैग तारों में उलझ गए और धान के तीन बैग नीचे गिर गए। गनीमत रही कि नीचे से गुजर रहा 7 साल का बच्चा इसकी चपेट में आने से बच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बच्चा किसी बड़ी चोट से बच गया और फिलहाल उसकी हालत सामान्य है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अनाज मंडी क्षेत्र में बिजली निगम की तारें कई स्थानों पर काफी नीचे लटक रही हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने बिजली निगम से मांग की है कि मंडी क्षेत्र में लटक रही बिजली की तारों को जल्द ऊंचा किया जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
वहीं लोगों ने ट्रक मालिकों से भी अपील की है कि वे धान अथवा अन्य माल से भरे ट्रकों में निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई तक माल न भरें। ओवरलोडिंग के कारण बिजली की तारों से टकराने और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभागों से इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
