टोहाना में पत्नी की हत्या, पति पर कस्सी से वार करने का आरोप

टोहाना के चंदा वाली ढाणी हिम्मतपुरा में 50 वर्षीय बलविंदर कौर की कस्सी से हत्या का मामला सामने आया। पति निर्मल सिंह पर आरोप, पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं। पढ़ें पूरी खबर।
 

टोहाना में पति ने की पत्नी की हत्या:गले पर किए कस्सी से वार, विदेश में रहता है बेटा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

 टोहाना  15 अक्टूबर योगेश खनेजा 

क्षेत्र में गुरुवार की अल सुबह एक महिला की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव चंदा वाली ढाणी हिम्मतपुरा निवासी 50 वर्षीय बलविंदर कौर पत्नी निर्मल सिंह, की गर्दन पर कस्सी से वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, इस वारदात में महिला के पति निर्मल सिंह पर हत्या करने का आरोप है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपी पति की तलाश कर रही पुलिस

बताया गया है कि मृतक का बेटा विदेश में रहता है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

वही, इस मामले में पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

इस मामले में पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला के पति द्वारा हत्या करने का आरोप है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापामार कार्रवाई कर रही है।

About the Author

योगेश खनेजा
योगेश खनेजा

9447 Articles