Guru Nanak Jayanti 2026 School Holiday: हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में कल 24 नवंबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
Guru Nanak Jayanti 2026: नवंबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों के लिहाज से स्कूली विद्यार्थियों के लिए खास रहा है। दिवाली और छठ पूजा के बाद अब छात्रों को नवंबर में एक और छुट्टी मिलने जा रही है। 24 नवंबर 2026, मंगलवार को गुरु नानक जयंती और प्रकाश पर्व के अवसर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, छुट्टी का नियम राज्य और स्कूल के कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
24 नवंबर को क्यों है स्कूलों की छुट्टी?
24 नवंबर को सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। गुरु नानक देव जी का जन्म वर्ष 1469 में तलवंडी में हुआ था, जिसे आज पाकिस्तान में ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है।
गुरु नानक देव जी ने समाज को एक ईश्वर, समानता, भाईचारे, ईमानदारी से मेहनत करने और मिल-बांटकर खाने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी लोगों को मानवता और सद्भाव के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाए जाने वाले इस प्रकाश पर्व की तारीख अंग्रेजी कैलेंडर में हर साल बदलती रहती है।
गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस भी
24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को भी याद किया जाता है। उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया था। मुगल शासन के दौरान धर्म की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष और बलिदान को इतिहास में विशेष स्थान प्राप्त है।
24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल?
राज्यवार छुट्टी के अपडेट के अनुसार, 24 नवंबर को कई राज्यों में सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा।
- दिल्ली: गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर सरकारी अवकाश।
- उत्तर प्रदेश: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे।
- बिहार: 24 नवंबर को स्कूलों में अवकाश रहेगा।
- राजस्थान: राज्य में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित है।
- उत्तराखंड: सरकारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार स्कूल बंद रहेंगे।
- मध्य प्रदेश: गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी।
- पंजाब: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।
- हरियाणा: गुरु नानक जयंती के अवसर पर सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा।
- पश्चिम बंगाल: सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 24 नवंबर को छुट्टी रहेगी।
स्कूल जाने से पहले जरूर करें छुट्टी की पुष्टि
24 नवंबर की छुट्टी को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों को अपने स्कूल के आधिकारिक कैलेंडर, स्कूल वेबसाइट या व्हाट्सएप ग्रुप से जानकारी जरूर चेक कर लेनी चाहिए। अलग-अलग स्कूलों में छुट्टी के आदेश और नियम अलग हो सकते हैं।