आयुष विभाग ने स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

आयुष विभाग ने स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
 

आयुष विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत हेली मंडी, वार्ड नंबर-9 फर्रुखनगर, सेक्टर-10 गुरुग्राम, गांव नाहरपुर रूपा और गांव नानुकलां में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। विभागीय टीम ने लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग और दिनचर्या में अच्छी स्वास्थ्य संबंधी आदतें अपनाने के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना तथा लोगों को जागरूक बनाकर स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में योगदान देना रहा।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles