गुरुग्राम के पटौदी में घर में घुसकर जानलेवा हमला, पुलिस मेरी जेब में है बोलकर आरोपी फरार

पटौदी के रामपुर गांव में घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस मेरी जेब में है कहकर आरोपी फरार हो गए।

पटौदी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में आरोपियों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया और धमकी देते हुए फरार हो गए।

• पटौदी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर की घटना
• पुलिस मेरी जेब में है कहकर आरोपी फरार
• पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज

पुलिस मेरी जेब में है कहकर दिया वारदात को अंजाम

मैं पुलिस महकमे में हूं और पुलिस मेरी जेब में है। इसी प्रकार की बात कहते हुए हमलावर जानलेवा हमला करते हुए मौके से फरार हो गए। उपरोक्त बात अथवा आरोप पीड़ित के द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के बाद पुलिस के द्वारा दर्ज एफआईआर में लिखी गई है। पटौदी पुलिस ने पिता और दो पुत्र आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 117(2), 3(5), 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।

घर में घुसकर की मारपीट और तेजधार हथियार से वार

नंदकिशोर पुत्र पन्नालाल के द्वारा स्थानीय पुलिस थाना में दी गई शिकायत और दर्ज मामले के मुताबिक तीरथ राम उसके लड़के पवन और साधु उर्फ ललित घर में घुसकर झगड़ा करते हुए गली-गलौच करने लगे। ऐसा किया जाने से मना करने पर आरोपियों ने हाथापाई और मारपीट करते हुए पीड़ित को जमीन पर गिरा दिया। जैसे-तैसे वह उठा, लेकिन इसके बाद तीरथ राम के लड़के ने तेजधार हथियार से चेहरे पर बहुत तेज वार किया। ऐसा किया जाने से पीड़ित लहूलुहान होकर फिर से जमीन पर गिर गया।

घायल अस्पताल में भर्ती और आरोपियों की तलाश जारी

आरोप लगाया गया है कि हमलावर तीरथ राम और उसके छोटे लड़के के हाथों में भी डंडे थे इन्होंने भी पीड़ित के साथ मारपीट की। उपचार के लिए घायल को गुरुग्राम सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नंदकिशोर के द्वारा पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पहले भी कर चुके हैं हमला

धमकी दी गई कि मैं पुलिस महकमे में हूं और पुलिस मेरी जेब में है। आरोप लगाया गया है कि तीरथ राम, पवन और साधु तीनों ही अपराधी प्रवृत्ति के हैं। इन्होंने घर में जबरन घुसकर जान से मारने की पूरी कोशिश की। आरोपी पहले भी इसी प्रकार से हमला कर चुके हैं। जिसकी शिकायत पटौदी थाना में दी हुई है। शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ पटौदी थाना में मामला दर्ज किया गया है।

About the Author