राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुरुग्राम में रन फॉर यूनिटी का होगा आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुरुग्राम में रन फॉर यूनिटी का होगा आयोजन
 

नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह सुबह 7 बजे धावकों को दिखाएंगे हरी झंडी

गुरुग्राम,

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को गुरुग्राम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह प्रातः 7 बजे धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया जाएगा।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस दौड़ का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण एवं योगदान को स्मरण करना तथा नागरिकों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकजुटता और सामाजिक सद्भाव की भावना को और मजबूत करना है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles