सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुग्राम में नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुग्राम में नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
 

गुरुग्राम जिले के चार ब्लॉकों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

गुरुग्राम,

युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुग्राम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया जा रहा है।

गुरुग्राम जिले के चार ब्लॉकों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर, गुरुग्राम, पटौदी एवं सोहना ब्लॉकों में नुक्कड़ नाटकों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना, समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रभावशाली संदेश देकर युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रमों के सफल आयोजन में तत्व सत्या एलएलपी तथा सहयोगी संस्था संभारे सोशल फाउंडेशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला स्तरीय आयोजन में संजय एवं हिमांशु की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles