हार्ट्रोन (HARTRON) में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 110 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि आज

हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HARTRON) में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हार्ट्रोन की ओर से डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के कुल 110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
 

हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HARTRON) में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हार्ट्रोन की ओर से डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के कुल 110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 22 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

<strong>जिलावार पदों का विवरण</strong>

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति हरियाणा के सात जिलों में की जाएगी। इनमें सबसे अधिक 50 पद पंचकूला के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा गुरुग्राम, झज्जर, करनाल, पलवल, रेवाड़ी और सोनीपत जिलों में 10-10 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी अहम जानकारी

भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 1 दिसंबर 2026 से जारी किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया के तहत आयोजित होने वाले टेस्ट के लिए दो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें आईडीडीसी (IDDC) अंबाला और एचएमएसडीसी (HMSDC) गुरुग्राम शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles