हरियाणा सरकार देगी 45 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता के नए ट्रैक्टर पर 3 लाख रुपये की सब्सिडी

हरियाणा सरकार देगी 45 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता के नए ट्रैक्टर पर 3 लाख रुपये की सब्सिडी
 

**

एसबी-89 योजना के तहत 15 दिसंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर ड्रा से होगा लाभार्थियों का चयन <strong>झज्जर, 17</strong><strong> नवंबर।</strong> अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आधुनिक कृषि संसाधनों से जोड़ने की दिशा में हरियाणा सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। कृषि विभाग की एसबी-89 योजना के तहत जिला झज्जर के पात्र अनुसूचित जाति के किसानों को 45 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता का नया ट्रैक्टर खरीदने पर 3 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान 15 दिसंबर 2026 तक कृषि विभाग के पोर्टल agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी विभागीय प्रवक्ता ने दी। ट्रैक्टर खरीदने में आर्थिक मदद के साथ बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर** प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति के किसानों को अपना ट्रैक्टर खरीदने में आर्थिक सहायता देना है, ताकि वे खेती के कार्यों को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक तरीके से कर सकें। अपना ट्रैक्टर होने से किसान कृषि विभाग की उन विभिन्न योजनाओं का भी लाभ उठा सकेंगे, जिनमें ट्रैक्टर चालित कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए स्वयं का ट्रैक्टर होना जरूरी है। यह पहल किसानों की कृषि क्षमता बढ़ाने के साथ उनकी आमदनी में वृद्धि और स्वरोजगार के अवसरों को भी प्रोत्साहित करेगी।

<strong>पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले किसान ही कर सकेंगे आवेदन</strong> उन्होंने  बताया कि योजना के लिए आवेदक का अनुसूचित जाति वर्ग से होना अनिवार्य है। किसान के पास स्वयं की भूमि होनी चाहिए। पीपीपी आईडी के अंतर्गत परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर दर्ज भूमि का स्वामित्व भी मान्य होगा। इसके अलावा किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान आवेदक को भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र और निर्धारित अंडरटेकिंग विभागीय पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। किसान ने पिछले पांच वर्षों में कृषि विभाग से ट्रैक्टर खरीद पर अनुदान प्राप्त नहीं किया होना चाहिए। योजना के तहत अनुदान पर खरीदे गए ट्रैक्टर को पांच वर्ष तक बेचा नहीं जा सकेगा। इस संबंध में किसान को निर्धारित शपथ पत्र भी पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

<strong>आवेदन अधिक हुए तो पारदर्शी तरीके से ड्रा के जरिए होगा चयन</strong>

प्रवक्ता ने आगे बताया कि योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 है। यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो डीसी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा ड्रा ऑफ लॉट्स के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित किसानों को अपने दस्तावेज सत्यापन के लिए सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, झज्जर में जमा करवाने होंगे। दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र किसानों को ट्रैक्टर खरीद के लिए परमिट जारी किए जाएंगे। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने पर सीधे खाते में आएगी 3 लाख रुपये की सब्सिडी उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर खरीद के बाद डीलर द्वारा प्रस्तुत विवरण का संबंधित निर्माता अपने पोर्टल लॉग-इन के माध्यम से सत्यापन करेगा। इसके बाद डीएलईसी द्वारा गठित समिति ट्रैक्टर का भौतिक सत्यापन करेगी। भौतिक सत्यापन सफल होने और डीएलईसी की स्वीकृति मिलने के बाद निर्धारित अनुदान राशि सीधे किसान के बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी। इसके लिए किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना आवश्यक है। पात्र किसानों से आह्वान किया गया है कि वे योजना की सभी शर्तों की जानकारी लेकर निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन आवेदन करें और सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles