हरियाणा में करवाचौथ पर कई जिलों में छाए बादल, आज देर से होगा चांद का दीदार
<strong>Haryana News, Karwa Chauth 2026 :</strong> हरियाणा में करवाचौथ पर मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। करवा चौथ के पावन पर्व पर हरियाणा में सुहागिनों को चांद के दीदार के लिए अलग-अलग शहरों में थोड़ा इंतजार करना पस सकता है। अभी भिवानी में बादल छाए हैं तो वहीं कुरुक्षेत्र-सोनीपत और नारनौल, महेंद्रगढ़ में तेज बारिश हो रही है
मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले पंचकूला में चांद नजर आना था, लेकिन वहां भी बादल छाए हैं। जबकि महेंद्रगढ़ (नारनौल) में महिलाओं को सबसे अंत तक इंतजार करना पड़ सकता है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चंद्रोदय के समय में करीब 12 मिनट का अंतर रहेगा।
जानकारी के मुताबिक, खास बात यह भी है कि मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट किया हुआ है। ऐसे में इन जिलों में बारिश की संभावना के चलते आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। ऊंची इमारतों, पहाड़ियों, कोहरे या बादलों के कारण चांद दिखाई देने में 10 से 15 मिनट की देरी हो सकती है। ऐसे में तय समय पर चांद नजर नहीं आने पर कुछ देर इंतजार करना पड़ सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस बारे में ब्रह्मसरोवर परिसर में स्थित कात्यायनी देवी मंदिर के संचालक पंडित बलराम गौतम ने बताया कि बादल और बारिश के कारण अगर चांद दिखाई नहीं देता है, तब भी सुहागिनें भी व्रत खोल सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को पूर्व दिशा की ओर मुंह करके चंद्रमा का ध्यान करना होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलने की परंपरा है।
जानकारी के मुताबिक, व्रत खोलने से पहले महिलाओं ने आज पूजा की। कैथल में महिलाएं डांस भी करती दिखीं। वहीं, अंबाला और दूसरे जिलों में महिलाएं पोज बनाकर फोटोशूट करती दिखीं।
<strong>पूजा का विधान</strong>
मिली जानकारी के अनुसार, ब्रह्मसरोवर परिसर में स्थित कात्यायनी देवी मंदिर के संचालक पंडित बलराम गौतम के अनुसार, करवा मिट्टी का पात्र होता है। इसमें जल भरकर चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। पूजा में सुगंधित द्रव्य, सफेद फूल और चावल का उपयोग किया जाता है। इसके साथ गणपति और चौथ माता की पूजा भी की जाती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, चंद्रमा, गणपति और चौथ माता का संकल्प लेकर विधि-विधान से पूजन करने पर व्रत की पूर्णता मानी जाती है। इस पूजा के जरिए महिलाएं पति की दीर्घायु और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
उन्होंने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने या बारिश होने से महिलाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे निर्धारित समय पर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पूजा कर सकती हैं और व्रत का पारण कर सकती हैं। पंडित बलराम गौतम के अनुसार, चंद्रमा के दर्शन नहीं होने की स्थिति में भी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत खोलने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
