Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद रिजर्व फॉरेस्ट में पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में हरियाणा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने IFS अधिकारी और उप वन संरक्षक झलकर उइके को सस्पेंड कर दिया है। पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने बुधवार को इसके आदेश जारी किए। सरकारी आदेश के मुताबिक, फरीदाबाद वन मंडल के अलीपुर आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ काटे गए थे। शुरुआती जांच में इस मामले में झलकर उइके की गंभीर लापरवाही सामने आई। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए। सस्पेंड करने के साथ ही उन्हें पंचकूला मुख्यालय अटैच किया गया है। सरकार ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश भी दिए हैं।