हरियाणा में स्कूल प्रिंसीपल सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने जारी किये आदेश
हरियाणा में स्कूल प्रिंसीपल सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने जारी किये आदेश
Nov 26, 2026, 11:39 IST
हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम कस्बे के वीर शहीद ईश्वर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रिंसीपल सुदेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग की तरफ से इसको लेकर लैटर जारी किया गया है। हालांकि अभी तक सस्पेंड करने का खुलासा नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक स्कूल प्रिंसीपल सुदेश कुमार को सस्पेंड करने के आदेश शिक्षा विभाग की तऱफ से जारी किये गए है। तुरंत प्रभाव से सस्पेंड के बाद उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी का शिक्षा विभाग कार्यालय रहेगा। सुदेश कुमार बिना अनुमति के अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

