Haryana School Timing: हरियाणा में स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया शेड्यूल
<strong>Haryana Eduction Department:</strong> हाल ही में हरियाणा के स्कूलों का टाइम टेबल में चेंज किया गया है। यह नया टाइमटेबल 15 अक्टूबर से स्कूलों में लागू किया जाएगा। हरियाणा शिक्षा विभाग ने हाल में तो केवल दो शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों के टाइम को बदला है और अगले तीन दिन बाद15 अक्टूबर से इन दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों में लागू हो जाएगा। वहीं दूसरे स्कूलों का टाइमटेबल शिक्षा विभाग उसको 16 नवंबर से लागू करेगा। आपको बता दें कि हरियाणा में काफी स्कूल दो शिफ्ट में चलते है। इसमें एक स्कूल सुबह से दोपहर व दूसरा दोपहर से शाम की शिफ्ट में चल रहे है।
जानकारी दें दें कि हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से जारी की गई नई समय-सारणी के मुताबिक दूसरी शिफ्ट के स्कूल दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर शुरू होंगे और शाम 5:15 बजे तक संचालित किए जाएंगे। अभी दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से शाम छह बजकर 15 मिनट तक तय है। इस नई व्यवस्था लागू होने के बाद छात्र-छात्राएं शाम को सही समय पर फ्री हो जाएंगे। राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधा और शैक्षणिक व्यवस्था के अनुसार समय-सारणी तय की जाती है। इसी क्रम में 15 अक्टूबर से दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों के दूसरी शिफ्ट के समय में परिवर्तन किया गया है।
एकल शिफ्ट वाले स्कूलों के समय: वहीं जींद की जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने बताया कि राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को समय में होने वाले इस बदलाव का ध्यान रखना होगा। विशेषकर दोहरी शिफ्ट में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दूसरी शिफ्ट के समय में हुए बदलाव के अनुसार 15 अक्टूबर से नए समय के अनुसार स्कूल पहुंचना होगा। वहीं एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 16 नवंबर से समय-सारणी में बदलाव होगा।
