बरवाला नगर परिषद अध्यक्ष रमेश बैटरीवाला का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

बरवाला नगर परिषद अध्यक्ष रमेश बैटरीवाला के जन्मदिन पर साथियों ने केक काटकर खुशियां मनाईं और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
 

बरवाला नगर परिषद अध्यक्ष रमेश बैटरीवाला का साथियों ने केक काटकर मनाया जन्मदिवस

राजेश सलूजा/अटल हिन्द


हिसार /12 नवंबर 2026/

नगर परिषद बरवाला के अध्यक्ष रमेश बैटरीवाला का जन्मदिवस उनके साथियों द्वारा उनके कार्यालय पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने रमेश बैटरीवाला को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मंडल मीडिया प्रभारी भाजपा राजेश सलूजा ने रमेश बैटरीवाला को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि रमेश बैटरीवाला इसी प्रकार बरवाला के विकास एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहें।

जन्मदिवस के अवसर पर रमेश बैटरीवाला ने व्यक्तिगत रूप से, फोन के माध्यम से, सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई शुभकामनाओं, स्नेह एवं दुआओं के लिए सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल है।

इस अवसर पर बरवाला विधानसभा मीडिया प्रभारी भाजपा कमल हंदूजा, पूर्व पार्षद राहुल भुक्कल, मंडल मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा, कपिल महता, संजय महता, तरसेम पूनिया भाजपा आईटी टीम सदस्य, कुलदीप पूनिया, शुभम सरदाना, कश्मीरी लाल, अधिवक्ता मानुज एवं मोहित सरदाना सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles