विधायक रणधीर पनिहार की बुआ के निधन पर पनिहार फार्म हाउस पहुंचे गणमान्य लोग, दी श्रद्धांजलि

विधायक रणधीर पनिहार की बुआ के निधन पर पनिहार फार्म हाउस पहुंचे गणमान्य लोग, दी श्रद्धांजलि
 

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, डॉ डीपी वत्स, एचएयू के कुलपति प्रो. बलदेव कंबोज और पूर्व विधायक दूड़ाराम ने जताया शोक

हिसार,

नलवा से विधायक रणधीर पनिहार की बुआ स्वर्गीय मरमण कोहली के आकस्मिक निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने पनिहार फार्म हाउस पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि स्वर्गीय मरमण कोहली का गत 6 नवंबर को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने तथा परिवार को सांत्वना देने के लिए पनिहार फार्म हाउस पर शोक बैठक आयोजित की जा रही है। यह शोक बैठक आगामी 12 नवंबर तक दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी। शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे प्रमुख लोगों में पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, डॉ डीपी वत्स, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव कंबोज, फतेहाबाद के पूर्व विधायक दूड़ाराम, जिला पार्षद अनिल शर्मा, संयुक्त आयुक्त कृष्ण कुमार, पवन खारिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। सभी ने विधायक रणधीर पनिहार एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति और संबल दें।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles