डॉ. आशा खेदड़ ने कार्यकर्ताओं से बूथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का किया आह्वान
हिसार, 21 ऑक्टुबर ।
भारतीय जनता पार्टी के हिसार विधानसभा क्षेत्र के जगन्नाथ शक्ति केंद्र की टिफिन बैठक नई मंडी स्थित पार्टी के वरिष्ठ नेता साधुराम बंसल एवं बूथ अध्यक्ष दीपक बंसल के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की। बैठक में शक्ति केंद्र के सभी बूथ अध्यक्ष, पालक एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने आत्मीय वातावरण में एक साथ टिफिन साझा कर भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र कार्यकारिणी ने डॉ. आशा खेदड़ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता, अपनत्व और पारिवारिक भाव सर्वोपरि है। टिफिन बैठकों का उद्देश्य भी संगठन में इसी आत्मीय संबंध को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है तथा पार्टी का संगठनात्मक ढांचा आज पन्ना इकाई तक सुदृढ़ रूप से स्थापित है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी बूथ अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने बूथ की कार्यकारिणी की सूची शीघ्र तैयार कर ऑनलाइन अपलोड करें, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से "लोकतंत्र बचाओ और भीड़ भगाओ" के संकल्प के साथ घर-घर जाकर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। बैठक में जिला अध्यक्ष के सुझाव पर जगन्नाथ शक्ति केंद्र के विस्तृत क्षेत्र को देखते हुए "श्री बालाजी शक्ति केंद्र" के नाम से एक नया शक्ति केंद्र गठित किया गया जिसमें बुथ नम्बर 10.11. 12 को शामिल किया गया. और इसका शक्ति केंद्र पालक श्री धर्म सिंह खटकड़ शक्ति केन्द्र प्रमुख श्री धर्मवीर पानू सह प्रमुख बलविंदर सिंह को बनाने का निर्णय लिया गया,! इस अवसर पर पीयूष मेहता, प्रधान धर्मवीर पन्नू, सुरेश गोयल धूप वाला, साधुराम बंसल, छबीलदास केडिया, कृष्ण बिश्नोई, धर्म सिंह खटकड़, बलबीर भूम्बक, दीपक बंसल, दीनदयाल गोरखपुरिया, प्रवीण नारंग, धर्मेंद्र मलिक, ओमप्रकाश गोयल, सूरज गोयल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
