नगर कीर्तन में सेवा और समर्पण की मिसाल बने डॉ. हेमंत आहूजा, साथियों संग लगाई विशाल छबील

नगर कीर्तन में सेवा और समर्पण की मिसाल बने डॉ. हेमंत आहूजा, साथियों संग लगाई विशाल छबील
 

हिसार। धार्मिक आयोजनों में सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना ही समाज को एकता के सूत्र में बांधती है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए अखिल भारतीय सेवा संघ परिवार की ओर से नगर कीर्तन के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष छबील लगाई गई। संस्था के अध्यक्ष डॉ. हेमंत आहूजा के नेतृत्व में उनके आवास के सामने विशाल सेवा स्टॉल लगाकर साथियों सहित श्रद्धालुओं की सेवा की गई। इस दौरान डॉ. हेमंत आहूजा और उनकी टीम ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धाभाव से सेवा कार्य में भाग लिया।

नगर कीर्तन यात्रा के दौरान डॉ. हेमंत आहूजा ने अपने साथियों के सहयोग से सेवा की विशेष व्यवस्था की। स्टॉल पर श्रद्धालुओं के लिए छबील की व्यवस्था की गई, वहीं बच्चों का विशेष ध्यान रखते हुए उनके लिए चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट, टॉफी और चॉकलेट उपलब्ध करवाई गईं। बच्चों में इन खाद्य सामग्री को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। डॉ. आहूजा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सेवा करने का अवसर सौभाग्य की बात है।

गुरु साहिबान की शिक्षाएं हमें मानवता, प्रेम, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का संदेश देती हैं। ऐसे आयोजनों में सामूहिक रूप से सेवा करने से समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। इस सेवा आयोजन के दौरान इंद्रजीत चावला ने अखिल भारतीय सेवा संघ परिवार को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सदस्यों ने कहा कि धार्मिक यात्राओं और सामाजिक आयोजनों में सेवा कार्य करना हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। इस अवसर पर अखिल भारतीय सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. हेमंत आहूजा, कोषाध्यक्ष संजीव राजपाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष संदीप भाटिया, सुनील वर्मा, शुभम वलेचा, विनोद वर्मा, गौरव कटारिया, डॉ. संजय मुंजाल, इंद्रजीत चावला, रमेश अरोड़ा, बबलू, कुलदीप कुमार ग्रोवर, रविंद्र आहूजा और रवि आहूजा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles