बच्चियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना ही महिला सशक्तिकरण की असली पहचान : मीना परमार

बच्चियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना ही महिला सशक्तिकरण की असली पहचान : मीना परमार
 

हिसार,

हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष  मीना परमार ने  कहा है कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनमें अच्छे संस्कारों का होना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना ही महिला सशक्तिकरण की असली पहचान है। आज के समय में बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान और तकनीक हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। आजाद नगर स्थित ब्लू बेल्स कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। कार्यक्रम का शुभारंभ  सरस्वती वंदना के साथ किया गया। अपने संबोधन में उपाध्यक्ष मीना परमार ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों को खूब पढ़ाएं, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें और उन्हें हर क्षेत्र में बराबर अवसर दें। उन्होंने महिला आयोग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और उनके हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसे उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा। इस अवसर पर आयोग सदस्या सुनीता रैडू, आदित्य रैडू, कृष्णा चहल सीडीपीओ हिसार, सुशीला सिंधु वाइस प्रिंसिपल, सुदेश पूनिया वाइस प्रिंसिपल, मीनाक्षी मान सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles