राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 के तहत निबंध प्रतियोगिता शुरू, क्विज में चयनित युवा ही ले सकेंगे भाग

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 के तहत निबंध प्रतियोगिता शुरू, क्विज में चयनित युवा ही ले सकेंगे भाग
 

22 अक्टूबर तक माय भारत और माय जीओवी पोर्टल पर कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन हिसार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2027 के तहत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता शुरू हो गई है। विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के दूसरे चरण में आयोजित इस प्रतियोगिता में युवाओं को अपने विचार और रचनात्मकता प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 22 अक्टूबर 2026 तक माय भारत और माय जीओवी पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। यह जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल वही प्रतिभागी भाग लेने के पात्र होंगे, जिन्होंने पहले चरण में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज-2027 में भाग लिया है और उसमें चयनित हुए हैं। ऐसे युवा निर्धारित पोर्टल पर जाकर निबंध प्रतियोगिता से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए प्रतिभागी माय भारत पोर्टल  https://mybharat.gov.in/essays/detail/MjQ0NQ== तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हिसार में ब्लॉक यूथ कोऑर्डिनेटर एवं वर्ग अनुदेशक ललित कुमार से मोबाइल नंबर 9416234920%20623-4920) पर संपर्क किया जा सकता है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles