मतदाता सूची पुनरीक्षण में पात्र मतदाता का नाम न छूटे, अधिकारी गंभीरता से करें सत्यापन : नगराधीश रोहित कुमार

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पात्र मतदाता का नाम न छूटे, अधिकारी गंभीरता से करें सत्यापन : नगराधीश रोहित कुमार
 

एसआईआर -2026 की मतदाता सूची में एएसडीडी के कारण छुटें हुए नामों को जुड़वाने एवं गणना फॉर्म भरने का मतदाताओं को मिलेगा दोबारा मौका

हिसार, 10 नवंबर।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर मंगलवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास  की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरे मतदाताओं के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गई। बैठक में नगराधीश रोहित कुमार ने बताया कि किन्ही कारणों से एसआईआर -2026 की मतदाता सूची में एएसडीडी के कारण छूटे हुए नामों को जुड़वाने एवं गणना फॉर्म भरने से वंचित नागरिकों को चुनाव निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाताओं को दोबारा मौका मिलगा। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बूथ स्तरीय अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान नए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने, मृत एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों को ठीक करने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सत्यापन कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। प्रत्येक बीएलओ अपने निर्धारित क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं की वास्तविक स्थिति की जांच करे। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से सूची से न हटे और कोई अपात्र नाम मतदाता सूची में शामिल न रहे। नगराधीश ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य पूरा करें। उन्होंने बीएलओ के कार्यों की नियमित निगरानी करने और सत्यापन के दौरान सामने आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश भी दिए। नगराधीश रोहित कुमार ने बताया कि इस संबंध में आगामी दिन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया और संबंधित दिशा-निर्देशों पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार तथा निर्वाचन तहसीलदार जगदीप मान सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles