कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा 17 अक्टूबर को बरवाला में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में करेंगे शिरकत, जनसमस्याएं भी सुनेंगे

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा 17 अक्टूबर को बरवाला में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में करेंगे शिरकत, जनसमस्याएं भी सुनेंगे
 

हिसार,

 हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा 17 अक्टूबर को बरवाला के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव ने बताया कि कैबिनेट मंत्री 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बरवाला में टोहाना रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।

सेवा संकल्प अभियान : आईटीआई सुरेवाला में नुक्कड़ नाटक के जरिए युवाओं को किया गया नशे के प्रति जागरूक उकलाना/हिसार,

सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुरेवाला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जींद नशा मुक्ति केंद्र की टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डालता है। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। संस्थान के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह दर्शाया गया कि नशे की लत व्यक्ति के भविष्य को प्रभावित करने के साथ-साथ परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति में किस प्रकार से बाधा बन सकती है। उन्होंने नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने बारे कहा गया। इसके अलावा प्रशिक्षुओं कोजीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छी आदतों, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाना बारे भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles