9 नवंबर को विश्वकर्मा दिवस पर बरवाला में शिरकत करेंगे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, जनसमस्याएं भी सुनेंगे

9 नवंबर को विश्वकर्मा दिवस पर बरवाला में शिरकत करेंगे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, जनसमस्याएं भी सुनेंगे
 

हिसार,

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा 9 नवंबर को बरवाला के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे श्री विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर श्री विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित भजन-कीर्तन एवं भंडारा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। दौरा कार्यक्रम अनुसार कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा सुबह 11 बजे बरवाला स्थित श्री विश्वकर्मा धर्मशाला पहुंचेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों से भी रूबरू होंगे और उनकी जनसमस्याएं सुनेंगे। वे संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश भी देंगे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles