वाल्मीकि जयंती पर हिसार में आज निकलेगी प्रभात फेरी, दिनभर चलेगा भंडारा

वाल्मीकि जयंती पर हिसार में आज निकलेगी प्रभात फेरी, दिनभर चलेगा भंडारा
 

वाल्मीकि जयंती पर हिसार में गूंजेगा भक्ति का संदेश, अखंड जोत के साथ होंगे धार्मिक आयोजन हिसार

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को हिसार का वाल्मीकि चौक धार्मिक आयोजनों का केंद्र रहेगा। सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी और इसके बाद दिनभर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा चलेगा। कार्यक्रम को लेकर झाड़ू सेना हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष तेजपाल सिंह के नेतृत्व में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ से 13 अक्टूबर को लाई गई अखंड ज्योत के साथ वाल्मीकि चौक पर पिछले 14 दिनों से सत्संग भी चल रहा है। 24 अक्टूबर को जयंती के उपलक्ष्य में वाल्मीकि चौक से शोभा यात्रा निकाली गई थी। इसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक भजनों एवं जयकारों के बीच यात्रा निकाली गई। आयोजकों के अनुसार शोभा यात्रा के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया गया। तेजपाल सिंह ने बताया कि 26 अक्टूबर को प्रभात फेरी के बाद धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए पूरे दिन भंडारे की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने और महर्षि वाल्मीकि के जीवन एवं शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। तेजपाल सिंह ने वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन ज्ञान, तपस्या, सत्य, समानता और मानवता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जयंती के अवसर पर उनके आदर्शों को जीवन में उतारना और समाज में भाईचारा, सद्भाव व समानता को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles