जगत माता का आमजन मानस पर बना रहे आशीर्वाद : डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा

जगत माता का आमजन मानस पर बना रहे आशीर्वाद : डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा
 

<strong>हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने किए माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन</strong>

<strong></strong>बेरी(झज्जर ), ,+12?entry=gmail&source=g) महाभारत कालीन कस्बा बेरी में सोमवार को दूसरे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने माता भीमेश्वरी देवी के अंदर और बाहर वाले मंदिर में देवी की आराधना कर विधिवत पूजा अर्चना की। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने शारदीय नवरात्र मेले के दूसरे दिन देवी मंदिर पहुँचकर माता के दर्शन किये। उन्होंने मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन करते हुए विधिवत रूप से पूजा अर्चना की।

देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित कुलदीप वशिष्ठ ने डिप्टी स्पीकर को माता भीमेश्वरी देवी के दोनों मंदिरों से जुड़े इतिहास की विस्तार से जानकारी दी। मंदिर से जुड़ी परंपरा जानने के बाद डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिढा ने कहा कि विश्व प्रसिद्ब माता भीमेश्वरी देवी मंदिर आकर सुखद महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि जगत माता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे,ऐसी माता से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि  बेरी का इतिहास काफी पुराना है। एक साथ देवी माता के दो मंदिर होना अपने आप में एक इतिहास है। इन मंदिरों में महर्षि दुर्वासा के समय की पूजा पद्धति का आज भी अनुशरण हो रहा है, यह सराहनीय है।

दूसरी ओर सोमवार को द्वितीय नवरात्र पर माता के जयकारे लगाकर दूरदराज से आए भक्तों ने मां भगवती के दर्शन किये और मनोकामना की। आगामी 19 अक्टूबर तक चलने वाले नवरात्र मेला के चलते डीसी वर्षा खांगवाल  के मार्गदर्शन में प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। वहीं माता भीमेश्वरी देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ व एसडीएम रेणुका नांदल ने सोमवार को मंदिर परिसर का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित सम्बंधित अधिकारियों  को जरूरी निर्देश भी दिए।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles